{"_id":"603006888ebc3ee9421c1681","slug":"hathras-investigation-found-poor-road-quality-re-orders-shaphu-news-ali256716589","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जांच में खराब मिली सड़क की गुणवत्ता, दोबारा बनाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जांच में खराब मिली सड़क की गुणवत्ता, दोबारा बनाने के आदेश
विज्ञापन
हाथरस : गांव रैपुरा के लिए नवनिर्मित सड़क।
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव रैपुरा के लिए जिला पंचायत से नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर इंजीनियर रुपिका श्रीवास्तव ने ठेकेदार को इसका निर्माण दोबारा करने के निर्देश दिए हैं।
गांव रैपुरा में जिला पंचायत से अनुसूचित मोहल्ला से लेकर सादाबाद-सिखरा मार्ग के लिए एक लिंक मार्ग का निर्माण होना था। जिला पंचायत से टेंडर निकालने के बाद हुए इस सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग की शिकायत की गई थी।
डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मौके पर विभाग की इंजीनियर रुपिका श्रीवास्तव को जांच के लिए भेजा। जांच में इंजीनियर ने भी सड़क निर्माण में प्रयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता को घटिया पाया।