फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to start construction work from 25 May

हाथरस: 25 मई से निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश

Sat, 23 May 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to start construction work from 25 May
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये एवं इससे अधिक लागत की भवन व सेतु निर्माण संबंधी निर्माणाधीन व अपूर्ण परियोजनाओं तथा सड़कों के निर्माण व मरम्मत किए जाने के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कार्यदायी संस्थाओं के साथ बैठक की।
डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में धनराशि उपलब्ध है। उनका निर्माण कार्य 25 मई से तत्काल प्रारंभ कर दिया जाए। साथ ही निर्माण कार्य के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है, उन परियोजनाओं को तत्काल पूर्ण करते हुए संबंधित को हैंडओवर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड इकाई-4 आगरा द्वारा अग्निश्मन केंद्र सादाबाद के आवासीय/अनावसीय भवनों के निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। तालाब चौराहे पर पुल निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों को जल्द भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आवागमन में आ रही परेशानियों से बचा जा सकेगा। डीएम ने एक्सईएन लोक निर्माण को नई सड़कों के लंबित निर्माण कार्य और सड़कों की मरम्मत के काम को जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed