{"_id":"6009c84f8ebc3e3408594aef","slug":"hathras-instructions-to-mark-black-spots-across-the-district-hathras-news-ali2543695130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले भर के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले भर के ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करने के निर्देश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान 2021 को सफल बनाने के उद्देश्य से डीएम रमेश रंजन की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें डीएम ने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए तहसील ब्लाक थानों एवं सार्वजनिक स्थलों में जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर कैंप लगाकर प्रचार प्रसार करने को कहा।
उन्होंने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी की मदद से जनपद की सभी सड़कों पर साइन बोर्ड लगाने के लिए भी कहा। उन्होंने एआरटीओ को ओवरलोडिंग पर प्रवर्तन के तहत कड़ी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराने के निर्देश दिए और प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक को स्कूलों में सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूकता रैली प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन कराने के निर्देश दिए।