फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Instructions to change the person's mattress, bed sheet and other items after leaving the quarantine centers

हाथरस: क्वारंटीन सेंटरों में से व्यक्ति के जाने के बाद उसके गद्दे, चादर व अन्य सामान को बदलने के निर्देश

Fri, 08 May 2020 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Instructions to change the person's mattress, bed sheet and other items after leaving the quarantine centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी डॉ. वेदपति मिश्रा ने जिले के कई क्वारंटीन सेंटरों की स्थिति का जायजा लिया। नोडल अधिकारी ने क्वारंटीन सेंटरों में साफ-सफाई, ठहरने की व्यवस्था आदि व्यवस्थाओं की स्थिति देखी। उन्होंने निर्देश दिए कि क्वारंटीन सेंटर से जो भी व्यक्ति जाता है, उसके बाद उसका गद्दा, तकिया आदि सामानों को अन्य किसी को प्रयोग के लिए नहीं दिया जाना चाहिए।
शासन स्तर से कोविड-19 को लेकर जिले में प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित किया है। नोडल अधिकारी ने शुक्रवार को जिले के लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल, प्रेम रघु पैरामेडिकल कॉलेज, सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, प्रकाश एकेडमी, केएल जैन इंटर कॉलेज, आरपीएम कॉलेज, दून पब्लिक स्कूल में बने क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां इस मौके पर रह रहे लोगों से भोजन आदि दिए जाने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों के साथ साथ तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मास्क का प्रयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि व्यक्ति के क्वारंटीन सेंटर से जाने के बाद उस व्यक्ति के किसी भी सामान का प्रयोग दूसरे व्यक्ति द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। इसकी जिम्मेदारी तैनात कार्मिकों की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed