{"_id":"5fdba2398ebc3e3d58675cc0","slug":"hathras-instructions-given-for-disposal-of-various-complaints-hathras-news-ali251393476","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन
हाथरस : नगर पंचायत मेंडू में बैठक लेते एसडीएम सदर।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पंचायत मेंडू के परिसर में एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने नगर पंचायत से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और सभी सभासदों के साथ बैठक की।
बैठक में जुलाई 2020 के बाद से बोर्ड की कोई भी बैठक का नहीं हो पाना, विगत वर्षों से संबंधित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधी शिकायतें और संविदा कर्मियों की नियुक्ति एवं उनके वेतन में विलंब होने संबंधी शिकायतों पर वार्ता की गई। एक लिपिक के निरस्तीकरण एवं ऑफिस में लगातार बने रहने पर लगातार विवाद की स्थिति बने रहने पर भी चर्चा की गई।
लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान फर्जी हस्ताक्षर एवं अन्य दस्तावेजों से संबंधित शिकायत, फाइलों पर हस्ताक्षर न होने के कारण भुगतान एवं विकास कार्यों का लंबे समय से लंबित होने की समस्याएं भी आईं। अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।