{"_id":"6382609b4ac71530f01e8dc0","slug":"hathras-inspect-the-booths-and-inform-about-the-lack-of-facilities-hathras-news-ali3056654173","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बूथों का निरीक्षण कर सुविधाओं की कमी से कराएं अवगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बूथों का निरीक्षण कर सुविधाओं की कमी से कराएं अवगत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कलेक्ट्रेट सभागार में पंचायत एवं नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने समस्त प्रभारी अधिकारियों/सहायक प्रभारी अधिकारियों व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियों के बारे में चर्चा की। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक अर्हता पूर्ण करने वाले नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वह लिखित रूप में अवगत करा सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमें हर हाल में त्रुटिपूर्ण रहित मतदाता सूची को तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि नये मतदाता अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाने हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। जो इपिक कार्ड प्राप्त हो गए हैं, उनका वितरण शत-प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। संशोधन हेतु जो फार्म प्राप्त हो रहे हैं उनका विशेष प्राथमिकता के आधार पर संशोधित कर ऑनलाईन दर्ज करा दें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त प्रभारी अधिकारियों/ सहायक प्रभारी अधिकारियों से निर्धारित जिम्मेदारियों का निर्वाहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। समस्त अधिकारी अपने अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर लें, यदि किसी भी बूथ पर कोई समस्या है तो उस समस्या के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दें। सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने कार्मिकों के डाटा फीडिंग एवं प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी। संवाद