{"_id":"601ee1a58ebc3e70040e67fb","slug":"hathras-information-about-law-given-to-students-through-legal-literacy-camp-hathras-news-ali255606713","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : विधिक साक्षरता शिविर के जरिए विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : विधिक साक्षरता शिविर के जरिए विद्यार्थियों को दी कानून की जानकारी
विज्ञापन
हाथरस : सरस्वती शिशु मंदिर आगरा रोड पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में जानकारी देते न्यायि?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सरस्वती महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के छात्रों के शिविर का आयोजन आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में किया गया।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्षता सिविल जज वप्र व प्रभारी जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण सुशील कुमार सिंह ने की। शिविर में प्रभारी सचिव ने कहा कि कानून की जानकारी बहुत ही आवश्यक है।
कानूनी जानकारी होने पर आप किसी भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में जो रैगिंग की जाती थी, उसमें भी सजा का प्राविधान है। छात्रों को सूचना का अधिकार अधिनियम एवं प्रथम सूचना रिपोर्ट, किशोर न्याय बोर्ड, महिला हेल्प लाइन, रैगिंग, वरिष्ठ नागरिक एवं बच्चों के अधिकार, पॉक्सो एक्ट आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर हरीश कुमार शर्मा, जगदीश यादव, देवप्रकाश यादव, डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ. मृदुल दीक्षित, दिलीप यादव आदि मौजूद थे।