फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Income tax check on construction company plant for second day

हाथरस : कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर दूसरे दिन भी आयकर की जांच

Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Income tax check on construction company plant for second day
हाथरस : जीटी रोड स्थित बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन प्लांट के बाहर खड़े वाहन और मौजूद लोग। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

एनएच 91 का निर्माण कर रही कंपनी बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन के अलीगढ़ जीटी रोड पर गांव पहाड़पुर स्थित प्लांट पर आयकर विभाग की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। आयकर अधिकारियों ने प्लांट के कमरों को खोलकर उनमें लगे कंप्यूटरों को काफी देर तक खंगाला। इस दौरान प्लांट के अंदर हर तरह की आवाजाही रोक दी गई है, जिससे जीटी रोड पर प्लांट से संबंधित भारी वाहनों की कतार लग गई है। प्लांट के गेट पर पुलिस का सख्त पहरा है। हालांकि दूसरे दिन भी आयकर टीम के सदस्यों ने मीडिया को कार्यवाही का ब्योरा देने से मना कर दिया। खबर लिखने तक प्लांट के अंदर आयकर टीम की जांच जारी है।
बता दें कि अलीगढ़ से एटा जिले की सीमा पर गांव भदवास तक दिल्ली की बृजगोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी सड़क निर्माण का काम कर रही है। बृहस्पतिवार की सुबह एकाएक दिल्ली से आई आयकर विभाग की टीम ने इस प्लांट पर छापा मारा। टीम को देखकर कंपनी में काम कर रहे सभी कर्मचारी प्लांट के पिछले दरवाजे से भाग गए। टीम को प्लांट पर मजदूरों के अलावा कोई नहीं मिला। टीम प्लांट के अलीगढ़ कार्यालय पर भी गई, लेकिन वहां भी उसके हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन

इधर, प्लांट के अंदर आयकर टीम की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। बृहस्पतिवार को आयकर टीम ने पूरे प्लांट का घूमकर जायजा लिया था और शुक्रवार की सुबह प्लांट के सभी कार्यालयों के ताले खोलकर उनमें रखे कंप्यूटरों के डेटा को खंगालना शुरू कर दिया। इस दौरान प्लांट के अंदर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। बाद में कुछ जरूरी बड़े वाहनों को प्लांट के अंदर आने की अनुमति दे दी गई। आयकर टीम के सदस्यों ने केवल इतना ही कहा कि चूंकि यह टीम दिल्ली से आई है, कार्यवाही का पूरा ब्योरा दिल्ली कार्यालय से ही दिया जाएगा। इस कार्रवाई को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed