फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In view of the Corona epidemic, now 1200 voters will remain at the polling place

हाथरस : कोरोना महामारी के मद्देनजर अब मतदेय स्थल पर रहेंगे 1200 मतदाता

Thu, 26 Aug 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In view of the Corona epidemic, now 1200 voters will remain at the polling place
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, मंत्री और सचिवों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक की। अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराए गए निर्देशोें एवं प्रत्येक मतदेय स्थल पर 1400 मतदाताओं के स्थान पर 1200 मतदाताओं को रखे जाने के बारे में जानकारी दी।
कोविड-19 जैसी महामारी को देखते हुए प्रत्येक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं होने केे कारण अतिरिक्त बने मतदेय स्थलों की सूची और विधानसभावार प्रतियां राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियोें को उपलब्ध कराई गईं। एमएलसी जसवंत सिंह ने पूछा कि मतदेय स्थलों के साथ-साथ क्या मतदान केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे। एडीएम ने बताया कि आयोग के मानक के अनुसार यदि आवश्यकता होगी तो मानक के अनुरूप कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। भाजपा नगर मंत्री ने कहा कि 1200 मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के मतदान केंद्र भी बदले जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि उस मतदेय स्थल को संविलियन मतदेय स्थल का नाम दिया गया है। स्थान मौजूद न होने की स्थिति में, दो किमी से कम दूरी होने और भवन की स्थिति जर्जर होने की स्थिति में मतदान केंद्र को भी बढ़ाया जा सकता है। एडीएम ने कहा कि अपने दल से संबंधित बीएलए की नियुक्ति कर इनकी सूची अतिशीघ्र जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed