फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In the Prime Minister's Mother Vandana Yojana, Hathras ranks first in the circle and tenth in the state.

हाथरस : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में हाथरस का मंडल में प्रथम तो प्रदेश में दसवां स्थान

Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: In the Prime Minister's Mother Vandana Yojana, Hathras ranks first in the circle and tenth in the state.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली 35399 महिलाओं को अब तक जिले में लाभान्वित किया जा चुका है। योजना में यह जिला मंडल में प्रथम और प्रदेश में 10 वें स्थान पर है।
नौ जून (बुधवार) को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए ) के मौके पर समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर आशा एवं एनएम जांच के दौरान प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को चिन्हित करेंगी। उन्हें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ दिलाने के लिए योजना का फॉर्म भरवाकर पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इसके बाद महिलाओं को उनके खाते में सरकार के द्वारा तीन किश्तों में पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत पहली बार गर्भ धारण करने वाली महिला को गर्भधारण के बाद जल्द से जल्द पंजीकरण कराने पर प्रथम किस्त के रूप में एक हजार रुपये एवं दूसरी किस्त गर्भवती महिला को अपनी प्रसव पूर्व जांच हो जाने पर दो हजार रुपये एवं तीसरी किस्त में प्रसव के उपरांत बच्चे को सभी टीके लग जाने के उपरांत दो हजार रुपये दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक अवनेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी द्वारा समस्त चिकित्सा इकाइयों पर पीएमएसएमए दिवस मनाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए प्रथम बार गर्भ धारण करने वाली पात्र महिला लाभार्थी राज्य स्तर से जारी हेल्पलाइन नंबर 7998799804 व क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम से संपर्क करें और योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिले का 10 वां स्थान है। एक जनवरी 2017 से अब तक 35399 प्रथम बार गर्भवती महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed