फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: In protest against the hike in petrol, diesel, Congressmen staged and demonstrated at the development block offices

हाथरस: पेट्रोल, डीजल की मूल्यवृद्धि के विरोध में लेकर कांग्रेसियों ने विकास खंड कार्यालयों पर दिया धरना और किया प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Hathras: In protest against the hike in petrol, diesel, Congressmen staged and demonstrated at the development block offices
हाथरस:​ ​​वकास खंड हाथरस के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि के विरोध में जिले के सभी विकास खंड कार्यालयों पर कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी भी की। वहां राष्ट्रपति के नाम प्रेषित ज्ञापन बीडीओ को सौंपे गए।
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पेट्रोल, डीजल मूल्य वृद्धि वापस लो के नारे लगाते हुए हाथों में झंडे और तख्ती लिए हाथरस ब्लॉक पर पहुंचे। वहां कांग्रेसियों ने धरना दिया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में मांग की गई है कि पेट्रोल, डीजल के मूल्य वृद्धि केंद्र सरकार वापस ले, जिससे आम जनमानस को राहत मिल सके।
विज्ञापन

प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सदस्य बीना गुप्ता, अविनाश पचौरी, आरके राजू, बली मोहम्मद,कपिल नरूला, रतन सिंह दिवाकर, काजल चौधरी, रोशन लाल वर्मा, साधु राम, जितेंद्र कुमार शर्मा, गोविंद शरण चतुर्वेदी, अनिल कुमार रंगीला, पवन कुमार शर्मा, विष्णु कुमार, प्रदीप गुप्ता, अभीमेष वार्ष्णेय, अमर सिंह, शिवम त्यागी, संजय कप्तान, संतोष उपाध्याय, विजय चौहान आदि थे। वहीं मुरसान ब्लॉक पर भी कांग्रेसियों ने धरना देकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed