फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Illegal occupation removed from shop under Clock tower, commotion

हाथरस : घंटाघर के नीचे दुकान से अवैध कब्जा हटवाया, हंगामा

Sun, 31 Jan 2021 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Illegal occupation removed from shop under Clock tower, commotion
हाथरस : घंटाघर की एक दुकान पर अवैध कब्जा हटाने के दौरान दुकान के अंदर बैठे वृद्ध को बलपूर्वक उठाती - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

घंटाघर के सौंदर्यीकरण में अवैध कब्जे के कारण अड़चन आ रही थी। अब इस कब्जे को प्रशासन ने हटवा दिया है। रविवार को एक दुकानदार ने कब्जे को खाली करने से इंकार किया तो पुलिस की मदद से कब्जाधारी को हिरासत में ले लिया गया। दुकानदार के भतीजे को पुलिस ने शांतिभंग गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस दौरान घंटाघर चौराहे पर अच्छा-खासा हंगामा हुआ।
घंटाघर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर पालिका प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा कई बार घंटाघर के नीचे बनी दुकानों को खाली करने के संबंध में कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। यहां तक कि इनके किराये की अवधि भी पूर्ण हो चुकी है। विगत में एसडीएम सदर के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन ने कब्जा खाली कराने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इनमें से एक दुकानदार रविवार को अपनी दुकान को खाली न करने की जिद को लेकर अड़ गया। पुलिस के कई बार कहने के बावजूद वह दुकान से नहीं हट रहा था। इस कारण घंटाघर के सौंदर्यीकरण का कार्य अटका हुुुआ था। इसकी सूचना एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा को दी गई। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंच कब्जाधारी को पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारियों की मदद से दुकान से बाहर निकलवाया। एसडीएम सदर ने बताया कि इस प्रकरण में अजय शर्मा नाम के एक व्यक्ति को शांति भंग करने में गिरफ्तार करवाया गया है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक संपत्ति पर अवैध कब्जे व प्रशासनिक कार्य में हस्तक्षेप करने के मामले में ईओ को दुकानदार श्रीनिवास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed