फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If you do not use the mask properly, there will be trouble

हाथरस : मास्क का सही तरह इस्तेमाल नहीं किया तो होगी परेशानी

Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hathras: If you do not use the mask properly, there will be trouble
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी को मास्क लगाना आवश्यक है, लेकिन लोग मास्क को ठीक प्रकार से पहनते हैं या नहीं, यह काफी मायने रखता है। जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुचिका सहाय ने कहा मास्क को लेकर लोगों को और ज्यादा गंभीर होने की जरूरत है। गलत तरीके से मास्क पहनना फायदा कम, नुकसान ज्यादा कर सकता है।
उन्होंने बताया कि अक्सर देखा जा रहा है कि लोग मास्क को मुंह और नाक पर न लगाकर गले में लटका लेते हैं। यह स्थिति खतरे को और बढ़ा सकती है। सुचिका सहाय ने बताया कि मास्क से मुंह और नाक दोनों को ढंकने के लिए इसलिए कहा जाता है, ताकि कोरोना वायरस या अन्य किसी संक्रमण को शरीर में जाने से रोका जा सके। हम मास्क को अक्सर गले में लटका लेते हैं और फिर उसे मुंह-नाक पर लगाते हैं तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, क्योंकि गर्दन या चेहरे पर चिपके वायरस के मास्क के जरिये मुंह नाक में जाने की आशंका बढ़ जाती है। मास्क को बार-बार हाथ से छूने से भी संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि आपको
विज्ञापन

पानी पीने या कुछ खाने के लिए मास्क हटाना पड़े तो उसे पूरी तरह हटाकर अलग रख दें और फिर वापस लगा लें। गले में न लटकाएं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी/ एसीएमओ डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनना जरूरी है। टीकाकारण के बाद भी हमें उतनी ही सावधानी बरतनी होगी, जितनी हम उससे पहले बरतते हैं। टीकाकरण के बाद मास्क लगाने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना, सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। साथ ही कोविड से बचाव के लिए टीके की दोनों डोज लगवाना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed