फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: If tricolor tours were taken out, cultural programs were held somewhere

हाथरस : कहीं तिरंगा यात्राएं तो निकालीं तो कहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 13 Aug 2022 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: If tricolor tours were taken out, cultural programs were held somewhere
हाथरस : आजादी के अमृत महोत्सव पर यूनियन पब्लिक स्कूल में तिरंगा रैली निकालते छात्र-छात्राएं एवं ड - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शैक्षिक संस्थाओं में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने रैली निकाली तो कई विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कई विद्यालयों में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
सरस्वती डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संजना शर्मा, द्वितीय स्थान सुषमा सिसौदिया और तृतीय स्थान पलक ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंबिका नागर, द्वितीय स्थान मान्या और तृतीय स्थान प्रतिभा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

मानिक चंद इंटर कॉलेज लाड़पुर में स्काउट एवं गाइड और सभी छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। सर्वप्रथम पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राकेश अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य फौरन सिंह व प्रधान कृष्ण गोपाल माहौर ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं के अलावा सत्यनारायण राम, दिनेशचंद्र जैन, हिम्मत सिंह, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, पवन कुमार पाठक, विष्णु कुमार लवानिया, शशिकांत यादव, श्रीमती कंचन लता, संगीता, पवन शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतन सिंह रोशन सिंह जूनियर हाईस्कूल बांधनू में सभी छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगे के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। आरपीएम कॉलेज में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें आरपीएम विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छत्राओं ने हिस्सा लिया। शुभारंभ आरपीएम ग्रुप के संस्थापक डॉ. उमाशंकर शर्मा ने फीता काटकर व मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर किया। संचालन नरेंद्र गौतम ने किया। छात्र-छात्राओं ने काव्यपाठ किया। प्रधानाचार्य धीरज गौतम एवं उपप्रधानाचार्य, चंदना बांठियां, चंद्रकांत शर्मा, कपिल सोनी, दुष्यंत शर्मा, अंशीत गौतम, ज्योति शर्मा, रीना अग्निहोत्री, प्रीती दीक्षा, शुभ्रा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed