फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Identify sensitive and very sensitive booths

हाथरस : संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों को करें चिन्हित

Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Identify sensitive and very sensitive booths
हाथरस : पंचायत चुनाव के मतदान केंद्रों के संबंध में बैठक करते अधिकारी। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। चुनावों के मद्देनजर सादाबाद तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों को चिन्हित कर उनकी निगरानी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि पंचायत चुनाव स्थानीय स्तर पर होने की वजह से संवेदनशील होता है। थोड़ी सी लापरवाही हुई तो समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। सभी अधिकारी व कर्मचारी संवेदनशील, अति संवेदनशील व अतिसंवेदनशील प्लस बूथों को चिन्हित कर लें। इनसे जुड़े गांवों का भ्रमण कर स्थिति की जानकारी ले लें और रिपोर्ट प्रेषित करें।
विज्ञापन

इससे चुनाव से पहले ही समस्या समाप्त करने का अवसर मिल जाएगा। बूथों पर बिजली, पानी व दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कर ली जाएं। बैठक में सीओ सादाबाद ब्रहम सिंह, तहसीलदार ज्योत्सना सिंह, नायब तहसीलदार राकेशचंद्रा, एडीओ पंचायत दिनेश सिंघल, आरके राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed