{"_id":"5f02228f8ebc3e433a62cb4b","slug":"hathras-high-speed-roadways-bus-traverses-cyclist-chowkidars-on-agra-aligarh-nh-one-killed-sadabad-news-ali237901338","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: आगरा-अलीगढ़ एनएच पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार चौकीदारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: आगरा-अलीगढ़ एनएच पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार चौकीदारों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
2- मृतक चौकीदार बलवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर आगरा गेट चुंगी के पास रविवार की शाम को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार दो चौकीदारों को टक्कर मार दी। मौके पर एक चौकीदार की मौत हो गई, जबकि दूसरा चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृत चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तो वहीं घायल चौकीदार को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है।
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव राजनगरखुर्द निवासी चौकीदार बलवीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र बहोरीलाल और गांव मीरपुर निवासी नंदकिशोर पुत्र रामचंद्र दोनों एक साइकिल पर सवार होकर आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह आगरा गेट चुंगी अंबेडकर पार्क के निकट पहुंचे, वैसे ही आगरा की ओर से आई एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार चौकीदारों को टक्कर मार दी, जिससे चौकीदार बलवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि नंदकिशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटनास्थल पर एसएसआई अनिल कुमार, कस्बा इंचार्ज डिप्टी सिंह, बहरदोई चौकी प्रभारी देवदत्त, उपनिरीक्षक सीपी सिंह सहित कई पुलिस अफसर और कर्मी पहुंच गए। इधर, चालक बस को मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंची हाइवे की एबुलेंस के जरिये मृत चौकीदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा तो वहीं घायल चौकीदार को सादाबाद सीएचसी पर उपचार के लिए भेजा गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगरा रेफर कर दिया गया। घटना स्थल पर मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।