फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: High alert in the district again on the possibility of locust attack

हाथरस: टिड्डी दल के हमले की आशंका को लेकर जिले में फिर हाईअलर्ट

Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: High alert in the district again on the possibility of locust attack
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में टिड्डी दल के हमले की फिर से आशंका जताई जा रही है। शासन के निर्देश पर जिले में कृषि विभाग की ओर से हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। विभागीय अधिकारी इस बार माउंटेड पावर स्प्रे की मदद से टिड्डी दल से निपटने की तैयारी में जुट गए हैं। विभाग की ओर से ऐसे किसानों का डाटा एकत्रित किया जा रहा है, जिनके पास माउंटेड पावर स्प्रे संयंत्र हैं, ताकि समय पर अन्य किसानों को किराए पर उपलब्ध कराया जा सके। विभाग की ओर से ब्लॉकवार अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय संगठन फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ने टिड्डियों के हमले को लेकर अगले चार सप्ताह के लिए हाईअलर्ट जारी किया है। कृषि विभाग की ओर से हाईअलर्ट के बाद तैयारियों को तेज कर दिया है। इसके लिए अपर मुख्य सचिव कृषि ने सभी जनपदों के उप कृषि निदेशकों को जिले में ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जो टिड्डी हमले होने की दशा में ट्रैक्टर माउंटेड पावर स्प्रे किराए पर उपलब्ध करा सकें। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि जो किसान मय डीजल श्रमिक अपने पावर स्प्रेयर को कृषि विभाग को टिड्डी नियंत्रण के लिए आकस्मिकता की स्थिति में उपलब्ध करा सकें। वे अपने-अपने ब्लॉक के अधिकारियों को अपना पूरा ब्योरा व सहमति पत्र दे सकते हैं। उन्होंने ब्लॉक वार अधिकारियों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed