फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Health Department gets 35.50 lakhs to buy equipment for Kovid-19

हाथरस: कोविड-19 के लिए उपकरण खरीदने को स्वास्थ्य विभाग को मिले 35.50 लाख

Sun, 29 Mar 2020 10:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Health Department gets 35.50 lakhs to buy equipment for Kovid-19
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता को स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किए जाने का काम किया जा रहा है। इसी के चलते जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा करने को लेकर 35.50 लाख रुपये अपनी अपनी निधि से दिए हैं। डीआरडीए की ओर से इस निधि की धनराशि को स्वास्थ्य विभाग को दे दिया गया है। इस निधि के माध्यम से खरीददारी को लेकर शासन स्तर से भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। निधि से खरीदारी को नए निर्देशों में खरीदारी का दायरा बढ़ाया गया है।
कोरोना वायरस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में उपकरण व अन्य सामानों की खरीद के लिए सांसद राजवीर दिलेर ने 10 लाख, सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने 11.50 लाख, एमएलसी जसवंत सिंह ने 14 लाख रुपये अपनी निधि से खर्च किए जाने के प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिए थे। इस प्रस्ताव पर कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने निधि को स्वास्थ्य विभाग को दे दिया है और निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वहीं शासन ने जनप्रतिनिधियों की निधियों से खरीददारी को लेकर दायरा बढ़ाया है।
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिए हैं कि निधि से दूर से किसी व्यक्ति के तापमान को रिकॉर्ड एवं ट्रेक करने के लिए चिकित्सा कर्मी की सुविधा के लिए इन्फारेड थर्मामीटर्स, कोविड-19 के लिए अनुमन्य अन्य चिकित्सा उपकरण, चिकित्साकर्मिर्यों के लिए फेस मास्क, गल्ब्स, सैनिटाइजर, आईसीयू वेन्टिलेटर, आदि की खरीद की जा सकती है। सीडीओ आरबी भास्कर ने बताया कि निधि को स्वास्थ्य विभाग को सामान खरीदने के लिए भेज दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग अपनी जरुरत के अनुसार सामान खरीदेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed