फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Health department gears up to deal with third wave of corona

हाथरस : कोरोना की तीसरी लहर से िनपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

Sun, 27 Jun 2021 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Health department gears up to deal with third wave of corona
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैैयारी पूरी कर ली है। रविवार को सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य इकाई पर दवा वितरण समारोह हुआ। जिसमें सदर विधायक ने नगरीय निगरानी समितियों को दवा किट बांटी। बताया गया कि किस आयु वर्ग के बच्चे को कौन सी किट की दवा देनी है।
रविवार को सीएमओ दफ्तर परिसर स्थित नगरीय स्वास्थ्य इकाई पर कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए निगरानी समितियों को 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाने वाली दवा किटों का वितरण समारोह हुआ। अध्यक्षता सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने की। उन्होंने बताया कि 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को चार वर्गों में बांटा गया है।
विज्ञापन

पहले में 0 से एक वर्ष, दूसरे में एक से पांच वर्ष, तीसरे में पांच से 12 वर्ष और चौथे में 12 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया गया है। सदर विधायक व सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी द्वारा निगरानी समितियों को दवा किट वितरित की। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार, एसीएमओ डॉ. आरएन सिंह, सेंट्रल ड्रग स्टोर प्रभारी राकेश कुमार सेंगर, नगर पालिका के पदाधिकारी, स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed