फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   HaThras: Hathras will also benefit from running metro in Agra

हाथरस : आगरा में मेट्रो चलने से हाथरस वालों को भी होगा फायदा

Wed, 09 Dec 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
HaThras: Hathras will also benefit from running metro in Agra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पीएम मोदी ने वर्चुअल के जरिये दिल्ली से बटन दबाकर ताजनगरी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इसका जिले वासियों को काफी फायदा होगा। हाथरस से आगरा के लिए काफी लोग हर रोज सफर करते हैं। शहरवासी यह कहते हुए नजर आए कि मेट्रो से आगरा में आवागमन सुगम होगा। इससे समय की बचत की होगी।
उल्लेखनीय है कि अब तक जिले के लोग दिल्ली जाने पर मेट्रो रेल का सफर करते हैं, अब पड़ोसी जिले ताजनगरी में सोमवार को पीएम ने मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इससे आगरा में लोकल रूट की दूरी तय करने में स्थानीय लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। यह जिला आगरा का सीमावर्ती है और यहां से आगरा का काफी जुड़ाव है।
विज्ञापन

आगरा में मेट्रो के शिलान्यास से लोगों के लिए आवागमन का रास्ता आसान होगा। आने वाले समय में आगरा में मेट्रो के सफर से समय की बचत होगी।
-मदन मोहन अपना वाले व्यापारी।
पीएम मोदी ने आगरा में मेट्रो का शिलान्यास कर आमजन को यातायात साधनों में राहत प्रदान की है। पड़ोसी जिले में मेट्रो आने से अन्य जिलों में जल्द मेट्रो रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनुभव अग्रवाल व्यापारी।
आगरा के लिए मेट्रो एक मील का पत्थर साबित होगी। आगरा का ज्यादातर कारोबार पर्यटकों से चलता है। यहां मेट्रो के शिलान्यास से ताज का दीदार करने वालों को काफी राहत मिलेगी।
-मुकेश कोठारी ,व्यापारी।
मेट्रो के शिलान्यास से तरक्की का नया रास्ता खुलेगा। मेट्रो के सफर से आमजन को राहत मिलेगी। इससे समय की बचत के साथ कारोबार और बुलंदियां छूएगा।
-संतोष बंसल, व्यापारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed