फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Hathras drenched in patriotism due to tricolor yatra

हाथरस : तिरंगा यात्रा से देश भक्ति में सराबोर हुआ हाथरस

Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Hathras drenched in patriotism due to tricolor yatra
हाथरस : तिरंगा रैली के चलते आगरा रोड पर लगी लंबी लाइन। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेवासियों को जागरूक करने को लेकर से सरस्वती इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा रैली निकाली गई। जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जनपद वासियों से 11 से 17 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा से शहर का वातावरण देशभक्ति में सराबोर हो गया।
डीएम ने कहा कि तिरंगा इस देश और देशवासियों की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के हर घर पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा फहराए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। लोगों में अभियान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज शहर में तिरंगा रैली छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई। रैली के उपरांत डीएम सहित उपस्थित अधिकारियों एवं गण्यमान्य व्यक्तियों ने शहीद स्मारक स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर छात्र-छात्राओं के साथ सेल्फी खिंचवाई।
विज्ञापन

डीएम ने लोगों से अपील की कि वह अपने घरों पर 11 से 17 अगस्त तिरंगा अवश्य फहराएं। रैली के दौरान भारत माता की जय, इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों और देश भक्ति के गीतों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. बसंत अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, एसडीएम सदर राजकुमार सिंह यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रितु गोयल, स्काउट गाइड के छात्र, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed