{"_id":"62fbd20be21faa3fbf133177","slug":"hathras-hathras-depot-earned-rs-57-lakh-in-six-days-hathras-news-ali2982599121","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छह दिन में हाथरस डिपो ने कमाए 57 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छह दिन में हाथरस डिपो ने कमाए 57 लाख रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज ने आमदनी को बढ़ाने व यात्रियों को राहत देने के लिए रक्षाबंधन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की। छह दिन में हाथरस डिपो की 77 बसें डेढ़ लाख किलोमीटर चलीं। डिपो ने करीब 57 लाख रुपये की आय अर्जित की है। बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को इनामी राशि में शामिल होने की सूची तैयार की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो की कई माह से आमदनी सही नहीं चल रही। रक्षाबंधन पर निगम स्तर से प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई। इस दौरान चालक-परिचालकों के अवकाश को प्रतिबंधित कर दिया गया।
बसों का अतिरिक्त संचालन कराया गया। खास बात यह है रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क यात्रा के दौरान 15 हजार महिलाओं को सफर कराया। इस कारण हाथरस डिपो को करीब 12 लाख रुपये की आय हुई है। संवाद