हाथरस : धूमधाम से निकली हनुमान जी की शोभायात्रा, हुआ स्वागत
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शुक्रवार को हनुमान जी की सवारी हनुमान गली स्थित राम मंदिर से निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर आरती उताकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।शोभायात्रा शहर के हनुमान गली से शुरू होकर नयागंज, चामड़ गेट, पत्थर बाजार, घंटाघर, पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, हलवाई खाना, सराफा चौराहा, सादाबाद गेट होते हुए अंगूमल की धर्मशाला पहुंचेगी। इस मौके पर अध्यक्ष सार्वजनिक धार्मिक सभा रामबहादुर यादव भोला पहलवान, संजीव पंडित, कैलाशचंद्र अग्रवाल, पवन गौतम, शिवशंकर शर्मा, रामअवतार यादव, मुकेश गौतम, रामगोपाल वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, पंकज चौधरी, अमित यादव, अनुज यादव, कुशाग्र यादव, सिद्धार्थ बांठिया, विनय माहेश्वरी, योगेश पालीवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, सचिन माहेश्वरी, विजय माथुर, दिनेश चौधरी, संजू चौधरी, सौरव यादव, बलराम यादव, दीपक यादव, मोहनलाल आदि थे।
विज्ञापन
हाथरस : शहर में निकली हनुमान जी की शोभायात्रा में शामिल एक झांकी। संवाद
- फोटो : HATHRAS