फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Group discussion with master trainers, evaluation done

हाथरस : मास्टर ट्रेनरों से कराई गई समूह चर्चा, किया मूल्यांकन

Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Group discussion with master trainers, evaluation done
हाथरस : मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान को लेकर मास्टर ट्रेनरों को आखिरी दिन सेंट फ्रांसिस कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों से ग्रुप डिस्कशन कराया गया। वहीं मूल्यांकन के लिए 30 -30 प्रश्नों के जवाब भी लिए गए। इस ग्रुप डिस्कशन के लिए 5-5 मास्टर ट्रेनरों के 30 ग्रुप भी बनाए गए।
विधानसभा निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में 140 मास्टर ट्रेनरों को रविवार को आखिरी दिन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी मास्टर ट्रेनरों का मूल्यांकन प्रश्न उत्तर के माध्यम से किया गया। सभी मास्टर ट्रेनरों को 30-30 प्रश्न दिए गए और उनके उत्तर लिए। कुछ प्रश्नों के बारे में पीडी एके मिश्र ने विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं सभी मास्टर ट्रेनरों के 5-5 के ग्रुप बनाए गए और ग्रुप डिस्कशन कराया गया। इसके बाद प्रजेंटेशन भी कराई गई। अब यह मास्टर ट्रेनर जल्द ही पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 को होगा माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण
हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अब 18 जनवरी को माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण के दौरान आयोग के निर्देशों के बारे में अवगत कराया जाएगा। ये माइक्रो ऑब्जर्वर आयोग से आने वाले ऑब्जर्वर को निर्वाचन की पूरी रिपोर्ट देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed