{"_id":"61e46668f4d54147f009fb02","slug":"hathras-group-discussion-with-master-trainers-evaluation-done-hathras-news-ali2832391114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मास्टर ट्रेनरों से कराई गई समूह चर्चा, किया मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मास्टर ट्रेनरों से कराई गई समूह चर्चा, किया मूल्यांकन
विज्ञापन
हाथरस : मास्टर ट्रेनरों के प्रशिक्षण में शामिल अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान को लेकर मास्टर ट्रेनरों को आखिरी दिन सेंट फ्रांसिस कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों से ग्रुप डिस्कशन कराया गया। वहीं मूल्यांकन के लिए 30 -30 प्रश्नों के जवाब भी लिए गए। इस ग्रुप डिस्कशन के लिए 5-5 मास्टर ट्रेनरों के 30 ग्रुप भी बनाए गए।
विधानसभा निर्वाचन को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में 140 मास्टर ट्रेनरों को रविवार को आखिरी दिन प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सभी मास्टर ट्रेनरों का मूल्यांकन प्रश्न उत्तर के माध्यम से किया गया। सभी मास्टर ट्रेनरों को 30-30 प्रश्न दिए गए और उनके उत्तर लिए। कुछ प्रश्नों के बारे में पीडी एके मिश्र ने विस्तृत जानकारी दी।
वहीं सभी मास्टर ट्रेनरों के 5-5 के ग्रुप बनाए गए और ग्रुप डिस्कशन कराया गया। इसके बाद प्रजेंटेशन भी कराई गई। अब यह मास्टर ट्रेनर जल्द ही पीठासीन अधिकारी, मतदान प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
18 को होगा माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण
हाथरस। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में अब 18 जनवरी को माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण के दौरान आयोग के निर्देशों के बारे में अवगत कराया जाएगा। ये माइक्रो ऑब्जर्वर आयोग से आने वाले ऑब्जर्वर को निर्वाचन की पूरी रिपोर्ट देंगे। संवाद