फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Great exposure in markets other than hotspots

हाथरस: हॉटस्पॉट को छोड़कर अन्य बाजारों में दिखी खासी रौनक

Thu, 04 Jun 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Great exposure in markets other than hotspots
हाथरस: कपड़े की एक दुकान पर खरीददारी करते ग्राहक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के हॉटस्पॉट को छोड़कर अन्य बाजार खुले और वहां काफी भीड़ भी देखी गई। रोस्टर के विपरीत भी काफी दुकानें खुली। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। काफी लोग बिना मास्क लगाए भी घूमते दिखे।
शहर के हॉटस्पॉट की सीमा में आए बाजार तो बंद रहे, लेकिन इसके अलावा अन्य बाजारों में खासी रौनक दिखाई दी। सुबह से ही बाजारों में भीड़ लग गई। लोगों ने जमकर खरीददारी भी की। इसके साथ-साथ बैंकों, सरकारी दफ्तरों, जनसेवा केंद्रों पर भी भीड़ दिखाई दी। ऐसे में लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। काफी लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखे। पूर्वोत्तर रेलवे का फाटक कई बार बंद हुआ तो इस दौरान सड़क पर कई बार जाम भी लगा।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की टीम ने किया सैनिटाइजेशन
हाथरस। हॉटस्पॉट बाजारों और गलियों में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा। बृहस्पतिवार को फायर बिग्रेड की टीम ने कई बाजारों में सैनिटाइजेशन किया।
एटीएम खाली, लोगों ने झेला नकदी का संकट
हाथरस। शहर के ज्यादातर एटीएम खाली रहे। इससे लोग बेहद परेशान दिखे। कुछ एटीएम पर भीड़ भी दिखी। बृहस्पतिवार को लोग नकदी के लिए परेशान दिखे। इन लोगों ने जब शहर के कई इलाकों में एटीएम पर चक्कर लगाया तो कुछ एटीएम खाली मिले। कुछ एटीएम पर लोगों की लाइन लगी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed