फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Granddaughter dies of snakebite, grandfather also found dead

हाथरस : सर्पदंश से नातिन की मौत, दादा भी मृत मिले

Sun, 09 Oct 2022 11:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:59 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।घर वालों ने एक अलग मकान खेत में मकान बना रखा था।शनिवार की रात सोते समय नातिनी को जहरीले सर्प ने डस लिया।

विज्ञापन
Hathras: Granddaughter dies of snakebite, grandfather also found dead
हाथरस : गांव हिम्मतपुर में सर्पदंश से मृत बालिका प्रियांशी का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर कचौरा में शनिवार की रात कमरे में सो रही 12 वर्षीय बालिका को सर्प ने डस लिया। कमरे में ही उसके दादा भी मृत हालत में मिले। सुबह बालिका को इलाज के लिए एटा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गमगीन महौल में रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी मोहर सिंह (65) वर्ष अपनी नातिनी प्रियांशी 12 वर्ष के साथ कमरे में सो रहे थे। घर वालों ने एक अलग मकान खेत में मकान बना रखा था। शनिवार की रात सोते समय नातिनी को जहरीले सर्प ने डस लिया। नातिनी ने रात में ही दादा को सोते से उठाया और बताया कि उसे किसी ने हाथ में काट लिया है। दादा ने उसकी बात को अनुसना कर दिया और सो गए। इसका पता रात में किसी को नही लगा।
विज्ञापन

हमेशा की तरह परिजन सुबह जब मोहर सिंह को चाय देने गए तो पाया कि मोहर सिंह चारपाई पर मृत पड़े थे। उनके साथ सो रही प्रियांशी की सांस चल रही थी। उसको तत्काल इलाज के लिए एटा ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रियांशी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा में प्रियांशी को देखकर डाक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हाथ में सांप के काटने से हुई है। लोगों ने मृत दादा का पूरा शरीर देखा, लेकिन सांप के काटने का कोई निशान नहीं था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि संभवत: हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। गमगीन माहौल में दोनों के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed