फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: gram father and grand son died in road accident

हाथरस : सड़क हादसे में नाना-धेवते की मौत

Sat, 05 Mar 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: gram father and grand son died in road accident
गौरव का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सहपऊ एवं सादाबाद पुलिस सीमा पर शुक्रवार की देर रात एक वाहन ने बाइक सवार नाना व धेवता को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
मृतक के ताऊ जाटवपुरी सहपऊ निवासी शिवलाल ने सादाबाद कोतवाली में अज्ञात वाहन एवं चालक के विरुद्ध लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मारकर दोनों की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है।
विज्ञापन

कस्बा जाटवपुरी निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र गौरव कुमार (23) जलेसर शहर निवासी अपने नाना अमर सिंह (65) के आंख का ऑपरेशन करवाने के बाद शुक्रवार की देर शाम आगरा से बाइक से कस्बा आ रहा था। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर सहपऊ एवं सादाबाद पुलिस सीमा पर पहुंचते ही दोनों को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड पर गश्त कर रही पुलिस ने उन्हें सादाबाद सीएचसी में भर्ती कराया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंच गए। वहां डॉक्टर ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। इलाज के लिए आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

उनकी मौत की सूचना पर घरों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह गौरव के ताऊ ने सादाबाद कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया। शनिवार की शाम को शव आने के बाद गौरव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, उसके नाना के शव को उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए जलेसर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed