फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Govind Bhagwan in a three-storey chariot

हाथरस: तिमंजिला रथ में बैठकर घूमे गोविंद भगवान

Wed, 11 Mar 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Govind Bhagwan in a three-storey chariot
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृज की देहरी पर निकलने वाली प्रसिद्ध श्री गोविंद भगवान रथयात्रा की बुधवार को देर रात तक धमू रही। रथयात्रा भम्रण के दौरान हर कोई भगवान गोविंद की भक्ति में डूब गया। जगह-जगह रथ रोककर आरती उतारी गई और पुष्पवर्षा की गई। रथयात्रा जिस जिस स्थान से होकर गुजरी, वहां जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। लोग भक्ति गीतों पर जमकर नाच रहे थे। दो दर्जन से अधिक झांकियां लोगों को आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। घरों और दुकानों की छतों से लोग मेले का नजारा देखते रहे।
यह शोभायात्रा घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से शुरू हुई। शोभायात्रा का उद्घाटन कमल किशोर वाष्र्णेय ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में विपिन वार्ष्णेय, निर्देश वार्ष्णेय, गौरव कोठारी, विशन स्वरूप वार्ष्णेय, गिरधर वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, प्रेम वार्ष्णेय शामिल हुए। रथ यात्रा में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिकाध्यक्ष चेयरमैन आशीष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, अविन शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से 108 दीपों से गोविंद भगवान की आरती उतारी। मेला अध्यक्ष प्रियांक वार्ष्णेय व मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का पगड़ी पहनाकर व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। रथयात्रा के रूट पर जगह जगह पूजा अर्चना की गई। शहर के घंटाघर सहित अन्य चौराहों पर आतिशबाजी की गई। कई स्थानों पर पेय पदार्थों और प्रसादी का वितरण किया गया। कलाकारों ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर प्रस्तुति दी। शोभायात्रा में जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने भी पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इस मौके पर आयोजकों ने उनका भी जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, मदन मोहन वार्ष्णेय, शशांक गुप्ता, अनिल वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, हृदेश वार्ष्णेय, अतुल चौधरी, मनोज वार्ष्णेय, तरुण वार्ष्णेय, मधुर, चेतन वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, अशोक कुमार गुप्ता, शिव कुमार वार्ष्णेय, ललतेश गुप्ता आदि काफी तादाद में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ को खींचकर कमाया पुण्य
गोविंद भगवान रथयात्रा में भगवान के विशाल रथ में रस्सी खींचने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। रथ के पास पहुंचकर लोग रस्सी खींचने को आतुर रहे। लोगों का मानना था कि रथ को खींचने से गोविंद भगवान की कृपा बनी रहती है।
पुलिस फोर्स भी रही अलर्ट
प्रसिद्ध मेले को लेकर पुलिस भी अलर्ट रही। मेल के आगे व पीछे दोनों ओर पुलिस फोर्स मौजूद रही। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी गई। मेला के सबसे पीछे दमकल की गाड़ी चल रही थी।

छोटे डोले से अक्रूर इंटर कॉलेज पहुंचे गोविंद भगवान
तिमंजिला रथ पर विराजमान गोविंद भगवान का रथ पूर्वोत्तर रेलवे के विद्युतीकरण के चलते रेलवे फाटक से पहले ही रोक दिया गया। गोपेश्वर महादेव मंदिर से गोविंद भगवान को छोटे डोले में विराजमान कर अक्रूर इंटर कॉलेज ले जाया गया।

हाथरस: श्रीगोविंद भगवान मेले में शामिल नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ,सदर विधायक हरीशंकर मा?

हाथरस: श्रीगोविंद भगवान मेले में शामिल नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ,सदर विधायक हरीशंकर मा?- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed