{"_id":"6054eb048ebc3e593b402540","slug":"hathras-government-orders-to-withdraw-cases-against-traders-in-lockdown-hathras-news-ali259047017","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने का जारी हो शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : लॉकडाउन में व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापस लेने का जारी हो शासनादेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल (लोकेश अग्रवाल गुट) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने का शासनादेश जारी करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों पर पुलिस ने बड़ी संख्या में लॉकडाउन उल्लंघन, आपदा प्रबंधन एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज किए थे। हाल ही में प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन में दर्ज मुकदमे वापस लेने की बात कही है, लेकिन पुलिस ऐसे सभी मुकदमों में आरोपपत्र लगाकर भेज रही है। न्यायालयों द्वारा संज्ञान लेते हुए व्यापारियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए जा रहे हैं, जिससे व्यापारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने वापस लेने का शासनादेश जल्द जारी करने की मांग की। व्यापारियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग को भी विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 2017-18 में वैट प्रणाली के तहत अप्रैल से जून 2017 तक के कर आरोपित के संबंध में कुछ समस्याओं का जिक्र किया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में राधेश्याम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल राया वाले, कन्हैया अग्रवाल, देवेंद्र गोयल, सुनील अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, सागर गौड़ आदि शामिल थे।