{"_id":"5f454b7e8ebc3e4143257019","slug":"hathras-government-offices-open-after-three-days-crowds-gathered-for-work-hathras-news-ali2420738157","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तीन दिन बाद खुले सरकारी कार्यालय, काम के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तीन दिन बाद खुले सरकारी कार्यालय, काम के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन
हाथरस: आगरा रोड घास मंडी स्थित स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन और बल्देव छठ के कारण जिले के सरकारी कार्यालयों में तीन का अवकाश रहा। इस कारण मंगलवार को सरकारी कार्यालय खुले तो हलचल दिखाई दी। इस कारण लोगों को कामकाज निपटाने में मुश्किलों से जूझना पड़ा। कुछ लोग भीड़ के चलते बैरंग लौट गए। हालांकि बैंक तो सोमवार को खुले थे, लेकिन इसके बाद मंगलवार को भी बैंकों में भीड़ दिखाई दी। गैस एजेंसियों पर भी भीड़ नजर आई।
एक तो वैसे ही सप्ताह में पांच दिन सरकारी कार्यालय खुल रहे हैं। रही सही कसर सार्वजनिक अवकाश पूरी कर देते हैं। मंगलवार को तीन दिन बाद कलक्ट्रेट, विकास भवन, बिजली आदि कार्यालय खुले। सुबह से शाम तक इन कार्यालयों में फरियादियों व अन्य लोगों की खासी भीड़ रही।
बैंक खुलने से पहले लोग वहां पहुंच गए। बैंक खुलने के साथ काउंटरों पर लंबी लाइन लग गई। लोगों ने पैसा जमा, निकासी, ड्राफ्ट आदि कामों को निपटाया। इसके अलावा गैस एजेंसियों पर भी सिलिंडर लेने के लिए लाइन लगी रही।