फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Government has failed in protecting daughters: Dr. Priyamvada

हाथरस : बेटियों की सुरक्षा में नाकाम साबित हुई सरकार : डॉ. प्रियंवदा

Fri, 17 Sep 2021 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Government has failed in protecting daughters: Dr. Priyamvada
राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश में महिलाओं, युवतियों और किशोरियों के खिलाफ लगातार हो रही उत्पीड़न की घटनाओं के लिए वर्तमान सरकार जिम्मेदार है। बेटियों की सुरक्षा में सरकार नाकाम साबित हुई है। पूरे प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। प्रदेश सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है और महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन वास्तविक धरातल पर महिलाओं की स्थिति सोचनीय है। महिला शक्ति का सम्मान और सुरक्षा सिर्फ रालोद ही दे सकती है।
यह बातें हाथरस रोड स्थित अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस में रविवार को आयोजित हर बूथ जीतेगा यूथ कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति संगठन महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रियवंदा तोमर ने कहीं। उन्होंने कहा कि हाथरस कांड ने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों को खोखला साबित किया।
विज्ञापन

विधानसभा और संसद में महिलाओं का होना अति आवश्यक है। कहा कि सिर्फ रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसी भी ऐसे व्यक्ति को चुनाव न लड़ाने का ऐलान किया है, जिस पर महिला अपराध से संबधित कोई केस दर्ज हो। किसान, मजदूर और महिलाओं की एक मात्र पार्टी राष्ट्रीय लोकदल है, जो कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों पर चलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की नहीं, बल्कि जाति, धर्म का उन्माद फैलाकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अब हर स्त्री को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई बनना होगा, तब ही उसके सम्मान की रक्षा हो सकेगी। आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हर बूथ जीतेगा यूथ की तर्ज पर रालोद कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने हाथरस जिले के रालोद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर निरंजन सिंह शास्त्री की धर्मपत्नी सरिता चौधरी को नियुक्त किए जाने की घोषणा मंच से की और उनसे पार्टी हित में कार्य करने की अपेक्षा की। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सरिता चौधरी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, वह उसे बखूबी निभाएंगी।
कार्यक्रम को हस्तिनापुर क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष गर्विता पूनियां, क्षेत्रीय मंत्री आरती चौधरी, नीरज सिंह, हिमांशी चौधरी आदि द्वारा भी संबोधित किया गया। बुके देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर हेमलता, कमलेश देवी, दीपलता सिंह, प्रमेंद्र गावर, अखंड प्रताप सिंह, आशीष चौधरी, भोला बीडीसी, अजय चौधरी, गंभीर चौधरी, मेंबर सिंह, रिंकू सोलंकी, तेजवीर जूरैल, ओमपाल सिंह, पायल गुलाटी, प्रिया, सविता देवी, रश्मि चौधरी, दीपा व अन्य काफी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।

पूर्व पीएम की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
महिला सम्मेलन के बाद रालोद की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रियवंदा तोमर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सरिता चौधरी, राधा गावर आदि के साथ मथुरा अड्डा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डॉ. प्रियवंदा ने कहा कि रालोद ही एक ऐसी पार्टी है, जो आज भी चौधरी चरण सिंह द्वारा बताए गए मार्ग और उनके सिद्धांतों पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed