फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gopeshwar Mahadev was brought from Narmada

हाथरस : नर्मदा से लाकर विराजे गए गोपेश्वर महादेव

Mon, 25 Jul 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Gopeshwar Mahadev was brought from Narmada
हाथरस : गोपेश्वर महादेव मंदिर। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रस की नगरी कहे जाने वाले इस शहर में हर छोर पर भगवान भोलेनाथ शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं। शहर में कई शिवालय ऐसे हैं जहां हर रोज सुबह व रात तक भक्तों का तांता लगा रहता है। बम बम भोले व हर हर महादेव की गूंज रहती है। भक्त भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर उनकी एक झलक पाकर खुद को निहाल महसूस करते हैं। सैकड़ों वर्षों से यह शिवालय शहरवासियों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। इनमें से एक गोपेश्वर नाथ महादेव भी हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां शिवलिंग को नर्मदा से लाया गया था।
गोपेश्वर महादेव मंदिर बागला मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित हैं। गोपेश्वर महादेव के बारे में मान्यता है कि इनकी स्थापना सौ वर्ष पहले हुई थी। हर रोज यहां काफी संख्या में भक्त उमड़ते हैं। वर्ष में कई खास कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लोगों की मान्यता है कि जो भक्त लगातार 21 सोमवार तक महादेव का दुग्धाभिषेक करता है।
विज्ञापन

उनकी बड़ी बड़ी मनोकामना पूरी होती हैं। इसलिए हर सोमवार को भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रहती है। पुजारी प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि गोपेश्वरनाथ महादेव की शिवलिंग को नर्मदा नदी से लाया गया था। वर्षों से यह मंदिर लोगों का आस्था का केंद्र बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed