{"_id":"5e5565988ebc3ef3a147fac2","slug":"hathras-go-tagging-canceled-for-80-houses-hathras-news-ali2276624143","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 80 आवासों की होगी जीओ टैगिंग निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 80 आवासों की होगी जीओ टैगिंग निरस्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पीएम आवास योजना के तहत जिओ टैगिंग हुए 80 लाभार्थियों की टैगिंग निरस्त की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से शासन को पत्र भेज दिया गया है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो लाभार्थियों ने आवास निर्माण की जगह बदलने के साथ साथ जिओ टैगिंग में तकनीकी कमियों के चलते निरस्त कराया जा रहा है।
नगरीय विकास अभिकरण की ओर से पीएम आवास योजना के तहत पीएम आवास योजना के लिए आवास निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये की धनराशि दी जा रही है। यह धनराशि किस्तों के माध्यम से दी जा रही है। इस धनराशि को दिए जाने से पहले किस्तवार तरीके से जिओ टैगिंग की जाती है, जिसके जरिए शासन में वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट भेजी जाती है।
अब जिले की 80 लाभार्थियों को जिओ टैगिंग का निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। विभाग की ओर से शासन को इन लाभार्थियों की सूची भेज दी गई है। पीओ डूडा अनुपम गर्ग ने बताया कि आवेदकों द्वारा जिओ टैगिंग के बाद आवास निर्माण की लोकेशन चेंज की जा रही है, इस कारण इनकी टैगिंग को निरस्त किया जा रहा है।