{"_id":"62e6cde0833f0627fa344a7c","slug":"hathras-girl-raped-by-entering-the-house-accused-arrested-hathras-news-ali297235011","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवती से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवती से घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आधी रात केे घर में घुसे एक युवक ने युवती को दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर उसके साथ आरोपी ने मारपीट की। इसके आरोपी को मौके पर ही लोगों ने दबोच लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की युवती अपने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि उसी के एक युवक रात को करीब दो बजे उसके कमरे में आया और उसने युवती को दबोच लिया। युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
युवती के शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। शोर होने पर परिवार के लोग भी जाग गए और उसे दबोच लिया। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी अभियुक्त राजू को गिरफ्तार कर थाने ले गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म व मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित युवती का महिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। संवाद