फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Gas pipeline can also be laid in Hathras

हाथरस : हाथरस में भी बिछ सकती है गैस पाइप लाइन

Tue, 02 Feb 2021 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Gas pipeline can also be laid in Hathras
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को पेश किए गए बजट में 100 शहरों में गैस की पाइप लाइन बिछाने की घोषणा की गई है। हाथरस में भी गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे किया जा चुका है। बजट में हुई घोषणा के बाद अब शहरवासियों की इस उम्मीद को भी पंख लग गए हैं।
उल्लेखनीय है कि एलपीजी गैस लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों का अहम हिस्सा है। सरकार ने उज्ज्वला योजना में बड़ी संख्या में लोगों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन जारी किए हैं। जो लोग बाकी रह गए हैं, उन्हें भी अब इससे लाभान्वित करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

खास बात यह है कि जिले में गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए सर्वे हो चुका है। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही शहरवासियों को पाइप लाइन के जरिये रसोई गैस की आपूर्ति होगी। इसका फायदा उन उद्योगों को भी होगा, जिनमें ईंधन की मदद से उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed