फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four vicious crooks arrested in encounter in robbery from finance worker

हाथरस : फाइनेंस कर्मी से लूट में चार शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four vicious crooks arrested in encounter in robbery from finance worker
हाथरस : लूट की वारदात का खुलासा करते एसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक फाइनेंस कर्मी से लूटपाट करने के आरोपी चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने लूटी गई नकदी, वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें और अवैध असलहा भी बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने थाना हाथरस गेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कौशल शर्मा पुत्र सतीशचंद्र शर्मा निवासी परसाराम नगर लाइनपार टूंडला जनपद फिरोजाबाद मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी में आरओ के पद पर काम करते हैं। वह पैसे एकत्रित करने का काम करते है। दो जुलाई को थाना क्षेत्र हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ढकपुरा के समीप उनके साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। इस संबंध में थाना हाथरस गेट में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की थीं। अब थाना हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में जलेसर रोड पर नाले के निकट मुठभेड़ के बाद चार लुटेरे पकड़े गए। इन बदमाशों ने की यह लूट की वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम सुनील उर्फ चोइया पुत्र भगवानदास, सत्यप्रकाश उर्फ सत्ते पुत्र गोविंद शरण विमल, संदीप कुमार पुत्र ख्यालीराम निवासीगण ढकपुरा और शिवशंकर पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम पट्टी बहराम मढ़ाका थाना सहपऊ हाथरस बताए। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई नकदी 34 हजार रुपये, घटना में प्रयोग की गईं दो बाइक, पिट्टू बैग, नाजायज चाकू व अवैध असलहा, कारतूस बरामद किए। खुलासे के वक्त सीओ सदर रूचि गुप्ता भी मौजूद थीं। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मुनीश चंद्र, एसओजी प्रभारी एसआई प्रमोद शर्मा, एसआई सुशील कुमार, एसआई देवदत्त सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार, एचसी शीलेश कुमार, संतोष कुमार, संदीप राघव, सचिन कुमार, सोनवीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, जितेंद्र मलिक शामिल थे।

संदीप ने बनाई थी लूट करने की योजना
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपी संदीप ढकपुरा का रहने वाला है। उसने ही लूट की योजना बनाई थी। जिस फाइनेंस कर्मी से लूट हुई थी, उसका एक सेंटर संदीप के घर पर था। उस समूह की मुखिया संदीप की मां थी, लेकिन उस दिन उसकी मां ने अपनी किश्त के रुपये जमा नहीं किए थे। उसने रुपये न होने की बात कह दी थी। उस वक्त संदीप वहां पर मौजूद था। उसने फाइनेंस कर्मी से रुपये छीनने की योजना बनाई और अपने साथियों को साथ लेकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed