फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four out of corona infected including son of businessman

हाथरस: रंग कारोबारी का पुत्र सहित चार निकले कोरोना संक्रमित

Sun, 14 Jun 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Four out of corona infected including son of businessman
हाथरस: कोरोना संक्र​​मत ​​नकलने के बाद सादाबाद गेट पर पहुंची स्वास्थ्य ​​वभाग की टीम। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही है। शनिवार को कोरोना संक्रमित रंग कारोबारी के पुत्र सहित पांच और लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। प्रशासन ने सभी को एल-वन हॉस्पिटल में उपचार के लिए भेज दिया है।
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। शनिवार को संक्रमित रंग कारोबारी के पुत्र सहित चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 65 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 34 केस एक्टिव हैं। शनिवार को 270 कोराना संक्रमित की रिपोर्ट आई थी। इसमें से 263 निगेटिव पाए गए थे। इसमें से तीन सिकंदराराऊ में कोरोना संक्रमित परिवार के संपर्क के लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमित रंग कारोबारी, जिनका नोएडा में इलाज चल रहा है, उनके पुत्र की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मेटल व्यापारी के परिवार में से एक महिला की कोरोना पॉजिटिव आई। सीकनापान गली में रेंडम चेकिंग के दौरान लिए गए नमूनों में एक युवक की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। नवीपुर विभव नगर निवासी एक व्यक्ति की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। प्रशासन कोरोना संक्रमित के संपर्क के लोगों को पहले से क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन कर रखा था। शहर के त्रिपुरारी नगर निवासी एक वृद्ध दिल्ली से इलाज कराके लौटे थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके परिवार ने इस बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। इस वृद्ध के संक्रमित होने की पुष्टि सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने की है। इन सभी को उपचार के लिए एल वन अस्पताल मुरसान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

270 लोगों की जांच रिपोर्ट आई हैं, जिसमें से सात लोग पॉजिटिव पाए गए और 263 निगेटिव हैं। पॉजिटिव में से ज्यादातर पहले से संक्रमित लोगों के परिजन हैं। कुछ पॉजिटिव केस अन्य जनपद से भी ट्रांसफर किए गए हैं।
-प्रवीण कुमार लक्षकार, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed