फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Four hand pumps damaged in 20, leakage in pipeline too

हाथरस : 20 में चार हैंडपंप खराब, पाइप लाइन में भी लीकेज

Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Four hand pumps damaged in 20, leakage in pipeline too
वार्ड - 25 की गली बंदर वन में खराब हैंडपंप दिखाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर के लोग पानी की किल्लत से लगातार जूझ रहे हैं। वार्ड - 25 में भी लोगों के सामने पानी की समस्या है। यहां 20 में चार हैंडपंप खराब पड़े हैं। अमृत योजना के तहत जो पाइप लाइन डाली गई थी उसमें भी रिसाव हो रहा है। पानी नहीं मिलने से लोग काफी परेशान हैं।
वार्ड - 25 में शहर का गली बंदरवर, बख्ताबर गली, रामलीला मैदान, नेहरू कॉलोनी आदि इलाके आते हैं। हजारों आबादी इन वार्डों में रहती हैं। लेकिन, लोगों को यहां पानी नहीं मिल पा रहा है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। अमृत योजना की पाइप लाइन से भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

कई जगहों पर पाइप लाइनों से रिसाव हो रहा है। वार्ड के लोगों की शिकायतों के बावजूद अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे लोगों में काफी रोष है। वार्ड के बाशिंदों का कहना है पानी की कमी से सारा काम प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे जगहों से जाकर पानी लाना पड़ता है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी बाधित होती है लेकिन इस समस्या पर न तो अधिकारी ध्यान दे रहे हैं न ही कोई जनप्रतिनिधि। लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए इधर से उधर भटकने को मजबूर हैं।
- भीषण गर्मा में जैसे-तैसे पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। बिजली जब चली जाती है तो सबमर्सिबल भी नहीं चलते हैं। हैंडपंप भी खराब हैं। - मनोज वर्मा
- अमृत योजना की पाइपों में लीकेज हो रही है। कई हैंडपंप भी खराब है। गर्मी में नगर पालिका प्रशासन को पानी की उपलब्धता रखनी चाहिए। - मोनी
- भीषण गर्मी में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हैं। जो पाइप डाली गई है, उसमें भी रिसाव हो रहा है। - प्रकाश
- मेरे वार्ड में पानी की समस्या है। कई हैंडपंप खराब हैं। पाइपलाइन में रिसाव भी हो रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी इसे दूर नहीं कराया गया है। - बबीता वर्मा सभासद

- जहां भी हैंडपंप खराब होने की शिकायत मिल रही है, वहां इसे दूर कराया जा रहा है। पाइप लाइन से लीकेज भी दूर कराई जा रही है। रोजाना हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं। - सोमप्रकाश, एई जलकल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed