फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fought 80 wars, but never defeated Maharaja Surajmal

हाथरस : 80 युद्ध लड़े, लेकिन कभी पराजित नहीं हुए महाराजा सूरजमल

Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Fought 80 wars, but never defeated Maharaja Surajmal
महाराजा सूरजमल की जयंती पर उनके छविचित्र पर माल्यार्पण करते जाट समाज के लोग। संवाद - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह विचार मंच के बैनर तले जाट समाज के लोगों ने हाथरस रोड स्थित मुरली गार्डन में वीर अमर शिरोमणि महाराज सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया। लोगों ने उनके छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुए भारतीय इतिहास में उनके अमूल्य योगदान और बलिदान का स्मरण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि महाराजा सूरजमल केवल जाट समाज के महानायक नहीं, बल्कि सभी वर्गों के हितैषी और आदर्श थे। वह गरीब, कमजोर और जुल्म के खिलाफ लड़ाइयां लड़ते-लड़ते शहीद हुए। उन्होंने 80 युद्ध लड़े, लेकिन वह कभी पराजित नहीं हुए। उनकी बहादुरी की मिसाल इतिहास के पन्नों में दर्ज है।
विज्ञापन

ऐसा गौरवपूर्ण इतिहास शायद ही किसी और राजा का रहा होगा। वह एक योद्घा के साथ साथ दूरदर्शी और वैज्ञानिक भी थे। इस मौके पर वक्ताओं ने जाट समाज से एक जुट रहने का आह्वान भी किया। मौके पर सरनाम सिंह, श्याम वीर सिंह फौजदार, चंद्रेश चौधरी, रविंद्र चौधरी, चौधरी सचिन पचहरा, हरिशंकर फौजी, रणवीर सिंह, फौजी रामसरण सिंह, मास्टर देवेंद्र सिंह, रेशम सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed