फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Food Corporation's purchasing center not found operational

हाथरस : खाद्य निगम का क्रय केंद्र नहीं मिला चालू

Tue, 26 Oct 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Food Corporation's purchasing center not found operational
हाथरस : मंडी समिति में धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर मंगलवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने नवीन मंडी स्थल हाथरस स्थित सरकारी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
नवीन मंडी स्थल हाथरस में क्रय एजेंसी खाद्य विभाग व भारतीय खाद्य निगम का एक-एक सरकारी धान क्रय केंद्र संचालित है। मौके पर दोनों धान क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित मिले। खाद्य विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर कृषक राजेंद्र सिंह पुत्र बनी सिंह निवासी ग्राम-गढ़ी बलना से 70 क्विंटल धान की ऑनलाइन खरीद हुई। भारतीय खाद्य निगम द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र पर खरीद शुरू नही हुई। इस पर असंतोष व्यक्त करते हुए केंद्र प्रभारी को तत्काल खरीद शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी में बासमती, सुगंधा, पीटेन आदि प्रजाति के धान की ही आवक हो रही है। अब तक जिले में 12 कृषकों से कुल 442 क्विंटल धान की खरीद हुई है। जिले में जिलाधिकारी द्वारा धान क्रय के लिए कुल 20 केंद्र अनुमोदित हैं, जिसमें खाद्य विभाग द्वारा चार, पीसीएफ द्वारा 14 व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र संचालित है। मंडी परिषद को सिकंदराराऊ मंडी में एक क्रय केंद्र संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। धान क्रय से संबंधित शिकायत एवं निस्तारण के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय पर नियंत्रण कक्ष संचालित है। इसके मोबाइल नंबर 8868808133 व 9410043489 पर किसान शिकायत दर्ज करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed