फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Fog knocked, clouds persisted all day

हाथरस : कोहरे ने दी दस्तक, पूरे दिन छाये रहे बादल

Sat, 13 Feb 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Fog knocked, clouds persisted all day
हाथरस : सुबह कोहरा छाने की वजह से वाहन कुछ इस तरह रेंगते दिखे। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह शहर की सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा। पूरे दिन आसमान पर बादलों का डेरा रहा। मौसम के करवट बदलने से अन्नदाता चिंतित हैं, क्योंकि इन-दिनों खेतों में आलू व सरसों की फसल पूरी तरह पक चुकी है। अचानक पाला आया तो किसानों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर हुई बर्फवारी और उतरांखड में आई जलप्रलय के बाद मौसम करवट बदल रहा है। कई दिनों से तापमान बढ़ने के कारण लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार की सुबह सड़कों पर हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाये रहे।
विज्ञापन

सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। शाम को सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास कराया। मौसम में बदलाव के कारण बीमारियां दस्तक दे रही हैं। इस कारण सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजो की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed