फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: flaws found in community toilets, notices to be issued to secretaries

हाथरस : सामुदायिक शौचालयों में मिली खामियां, सचिवों को जारी होंगे नोटिस

Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: flaws found in community toilets, notices to be issued to secretaries
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों के सत्यापन में कई खामियां सामने आई हैं। कई स्थानों पर सामुदायिक शौचालयों के क्रियाशील न होने की बात भी सामने आई है। डीपीआरओ ने कहा है कि इसे दूर करने के लिए पंचायत सचिवों को जल्द ही नोटिस जारी किए जाएंगे।
डीएम के निर्देश पर जिले की 458 ग्राम पंचायतों में बने सामुदायिक शौचालयों का सत्यापन कराया गया था। इसमें 113 अधिकारियों को लगाया गया था। सत्यापन में प्रशासन की ओर से 15 बिंदु निर्धारित किए गए थे। 15 बिंदुओं के इस सत्यापन में सामुदायिक शौचालय के क्रियाशील होने के संबंध में, केयर टेकर, रखरखाव, पानी आदि की व्यवस्था का अवलोकन कराया गया था।
विज्ञापन

किस किस स्तर से शौचालयों के संचालन में कमी बरती जा रही है, इसकी रिपोर्ट भी मांगी गई थी। जिले के 113 अधिकारियों में से 100 अधिकारियों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट दे दी है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने बताया कि जिन सामुदायिक शौचालयों में कमी पाई गई है। उन्हें दूर कराने के लिए संबंधित सचिवों को नोटिस जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed