{"_id":"5ea5c9628ebc3e905d3bb1c0","slug":"hathras-five-others-report-negative-relief-to-administration-hathras-news-ali2322808103","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, प्रशासन को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, प्रशासन को राहत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने फिर राहत की सांस ली है। रविवार को फिर जिले के पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि शुरू में जिले में चार जमाती जब कोरोना संक्रमित मिले थे तो जिले में खलबली मच गई थी।
बाद में इन चारों जमातियों की दूसरी व तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उसके बाद इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। तब से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन द्वारा लगाकर लोगों का परीक्षण जारी है। रविवार को पांच अन्य लोगों की रिपोर्ट आई। डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने बताया कि यह सभी निगेटिव हैं।