{"_id":"5e3b0c058ebc3ee6134d85de","slug":"hathras-five-lakhs-cheated-in-the-name-of-employment-report-filed-against-three-hathras-news-ali2259062191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: नौकरी लगाने के नाम पर ठगे पांच लाख, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: नौकरी लगाने के नाम पर ठगे पांच लाख, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगे पांच लाख, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
शहर के कैलाश नगर निवासी तीन व्यक्तियों पर आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी तीन लोगों पर नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। इन तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर खुर्द निवासी जलील अहमद पुत्र अली खां ने कैलाश नगर निवासी सरफराज व अफसर पुत्रगण चांद खां और आसिफ पुत्र शेरू खां निवासी कैलाश नगर के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें कहा गया है कि आरोपियों ने अलतिया मदरसा का बोर्ड लगाकर उसमें भर्ती किए जाने जानकारी सभी को दी।
मदरसा में नौकरी लगाए जाने के नाम पर पांच लाख रुपये दिया जाना तय हुआ। 32 हजार रुपये पहले ले लिए गए और फिर नियुक्ति पत्र देने से पहले 4.68 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन बाद में पता चला कि जो नियुक्ति पत्र दिया गया है, वह फर्जी है। इसकी जानकारी होने पर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकाते हुए रुपये वापस नहीं देने की बात कही। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।