{"_id":"5dcda4528ebc3e547e0467b7","slug":"hathras-fire-transformers-burnt-at-city-clock-tower-fire-engine-controls-hathras-news-ali218784726","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शहर के घंटाघर पर धू धूंकर जला ट्रांसफार्मर,दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शहर के घंटाघर पर धू धूंकर जला ट्रांसफार्मर,दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
हाथरस शहर के घंटाघर चौराहे के निकट धू-धूकर जलता ट्रांसफॉर्मर।
- फोटो : HATHRAS
शहर के घंटाघर पर धू धूकर जला ट्रांसफार्मर, अफरा-तफरी
दमकल ने पाया काबू, कई घंटे तक लोगों ने झेला बिजली संकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के घंटाघर पर बृहस्पतिवार की सुबह चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया, जिससे ट्रांसफार्मर में जोर धमाका हुआ। ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर फुंकने से शहर के कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
सर्दी बढ़ने के साथ बिजली की आंख-मिचौली का खेल शुरू हो गया है। शहर से देहात तक कई कई घंटे लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। गुरुवार की सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था कि शहर के घंटाघर पर चार सौ केवीए के ट्रांसफार्मर के ऊपर बंदर कूद गया। इसके साथ ट्रांसफार्मर में फॉल्ट हुआ। धमाके साथ धू धूकर ट्रांसफार्मर जलने लगा। वहां मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया।
इस कारण शहर के घंटाघर, सीकनापान गली, बैनीगंज, सहित तमाम इलाकों की बिजली सुबह से शाम तक गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। शाम को ट्रांसफार्मर बदलने के बाद बिजली आई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि ट्रांसफार्मर पर बंदर कूद गया था। 400 केवीए का ट्रांसफार्मर डैमेज हो गया है, जिसे बदलने का काम जारी है।