फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Final list being sent to the Directorate after delimitation

हाथरस : परिसीमन के बाद निदेशालय को भेजी जा रही अंतिम सूची

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Final list being sent to the Directorate after delimitation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन के बाद इसकी अंतिम सूची अब पंचायतराज विभाग की ओर से निदेशालय को भेजी जा रही है। विभागीय अधिकारियों और कार्मिकों की ओर से निर्धारित प्रपत्र में सूचनाएं एकत्रित कर ली गई हैं। परिसीमन में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के क्षेत्र में हुए फेरबदल का पूरा ब्योरा प्रपत्र के माध्यम से निदेशालय को भेजा जा रहा है, जिससे यह डाटा चुनाव आयोग को भेजा जा सके।
नगर पालिका परिषद के सीमा विस्तार में 12 ग्राम पंचायतें शामिल हुई थीं। इन ग्राम पंचायतों के शामिल होने के बाद जिला पंचायत क्षेत्र, क्षेत्र पंचायत क्षेत्र व ग्राम पंचायतों के क्षेत्रों में फेरबदल हुआ था। फेरबदल के बाद विभाग की ओर से परिसीमन की कार्रवाई की गई थी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद विभाग की ओर से परिसीमन की अंतिम सूची फाइनल की गई थी।
विज्ञापन

अंतिम सूची को जिला पंचायत कार्यालय और सभी ब्लॉक कार्यालयों में चस्पा कराया गया था। अब इस अंतिम सूची को पंचायतराज विभाग की ओर से निदेशालय को भेजने की तैयारी की जा रही है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि अंतिम सूची को जल्द ही निदेशालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed