{"_id":"6079d7838ebc3e8d320f5380","slug":"hathras-fight-and-stone-pelting-among-supporters-of-two-prime-candidates-hathras-news-ali2612600158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई मारपीट व पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो प्रधान प्रत्याशियों के समर्थकों में हुई मारपीट व पथराव
विज्ञापन
हाथरस : मुरसान के बाजार में हुई मारपीट व पथराव में क्षतिग्रस्त गाड़ी को थाने ले जाती पुलिस।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मतदान के बाद अब चुनावी रंजिश खुलकर सामने आ रही हैं। कस्बा मुरसान के बड़ा बाजार चौराहे पर शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के गांव नगला गोपी के प्रधान पद के एक ही परिवार के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पथराव व लाठी-डंडे चले गए। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व पथराव होते देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर डालकर इधर-उधर भाग गए। कुछ दुकानदार अपनी दुकानों में अंदर ही बंद हो गए। मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मारपीट में घायल हुए करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जाता है कि गांव नगला गोपी में एक ही परिवार के धर्मवीर सिंह और चंद्रभान उर्फ बॉबी प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को गांव में मतदान के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया था, लेकिन बाद में लोगों ने इस मामले को शांत करा दिया। दूसरे दिन दोनों पक्ष मुरसान के बाजार में आमने-सामने आ गए। मुंद्रा देवी निवासी गोपी नगला ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ करीब दो माह की बीमार नातिनी को डॉक्टर के पास ले गई थीं।
वापस आते समय बड़े बाजार चौराहे के निकट करीब दर्जन भर लोगों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करने लगे। यह बात जब परिजनों को पता चली तो वह भी मौके पर आ गए। इसकी वजह से दोनों पक्षों में काफी देर तक मारपीट होती रही। वही दूसरे पक्ष के शैलेंद्र निवासी नगला गोपी ने बताया कि वह अजीत के साथ अपने परिवार की महिला को मुरसान के एक अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आया था। इसके बाद वह एटीएम पर पैसा निकालने के लिए गया था। वापस आते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके ऊपर लाठी व पथराव कर दिया। पथराव में एक पक्ष के धर्मवीर सिंह प्रधान पद के प्रत्याशी, हितेंद्र, धर्म सिंह, विजयपाल, चंद्रकांत, राहुल, सतेंद्र, रामपाल, ओमबीर, अचल, धर्मवीर सिंह हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष के शैलेंद्र सिंह, अजीत, कन्हैयालाल, रंजीत, प्रतिपाल, धर्मेंद्र, बबलू, अमन, हरेंद्र, संजय घायल हो गए हैं। मारपीट में घायल हुए लोगों में आधा दर्जन के अधिक लोग सेना के जवान हैं, जोकि छुट्टी लेकर गांव में आए हुए हैं। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्ष के 11 लोग हिरासत में लिए गए हैं। अभी दोनों पक्षों में से किसी की तहरीर नहीं आई है।