फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Farmers will fight with tractor, tank and Twitter: Tikait

हाथरस : ट्रैक्टर, टैंक और ट्विटर से लड़ाई लड़ेंगे किसान : टिकैत

Sat, 15 Oct 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Farmers will fight with tractor, tank and Twitter: Tikait
हाथरस : सादाबाद में सभा को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

बुधवार को स्थानीय बिहारी जी फार्म हाउस में आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। ट्रैक्टर ट्रॉली में सफर करने पर लगाई गई पाबंदी को लेकर उन्होंने सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि किसान ट्रैक्टर, टैंक और ट्विटर से लड़ाई लड़ेगा। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान ट्रैक्टर से लड़ाई लड़ेगा।
किसान महापंचायत में संयोजक भंवर सिंह के नेतृत्व में 100 मीटर की पगड़ी बांधकर टिकैत का स्वागत किया गया। उन्होंने किसानों के हित, किसान विरोधी नीति और सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर सरकार ने किसानों में भय भर दिया है। उसे निकालने की जरूरत है। किसान या तो ट्रैक्टर ट्रॉली में सफर करेगा या फिर सरकार किसानों को फ्री बस उपलब्ध कराएगी। जिस थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली का चालान होगा, वहां का थानेदार किसानों को आने जाने के लिए मुफ्त बस की व्यवस्था करेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सरकार दो-दो हाथ के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान का बेटा सीमा पर टैंक चला कर लड़ाई लड़ता है। अब युवा ट्विटर से लड़ाई करना और सीख लें। सरकार की कलम की टक्कर युवा ट्विटर से लेगा। सरकार ने खोखली योजनाओं के नाम पर किसानों को भ्रमित कर रखा है। सरकार को इसका जवाब देना होगा। किसान हर तरह से अपने हक और अधिकारों की लड़ाई के लिए तैयार है। भाकियू हर वक्त, हर समस्या में किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान के बेटों के साथ यह अच्छा नहीं किया। दादा नौकरी में होगा और पोता रिटायर होकर घर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बीते दिनों हुई बारिश के चलते फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बाजरा की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। बाजरा की फसल में केवल भूसा रह गया है। ऐसी स्थिति में सरकार को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देना चाहिए। सरकार को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर किसान समस्याओं को लेकर सरकार का रुख नरम नहीं हुआ तो 26 नवंबर को भाकियू लखनऊ में सरकार को घेरेगी। संवाद

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालान का रहा भय
राकेश टिकैत को सुनने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्र से किसान फॉर्म हाउस पहुंचे। ट्रैक्टर ट्राली के प्रयोग को लेकर किसानों ने चालन का भय भी दिखा। इस कारण किसानों ने अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली बचते हुए खड़े किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed