{"_id":"61c4c3dd83570d109563f908","slug":"hathras-farmers-honored-informed-about-government-schemes-hathras-news-ali281343060","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसानों को किया सम्मानित, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसानों को किया सम्मानित, सरकार की योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
किसान मेले व सम्मान समारोह का फीता काटकर शुभारंभ करते सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपाजिलाध्यक्ष
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मंडी समिति में प्रदर्शनी लगी और किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, अनिल शेखावत मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अवधेश सिंह यादव ने की और संचालन डॉ. जितेंद्र शर्मा ने किया।
अतिथियों ने चौ. चरण सिंह के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदर्शनी में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। जिले से आए विभिन्न क्षेत्रों के 62 किसानों को प्रशस्ति पत्र व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि सरकार द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने चौ. चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला।
कृषि निदेशक एचएच सिंह ने कृषि के क्षेत्र में किए योगदानों पर चर्चा की। पशुपालन व सभी विभागों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। किसान मेले में 35 स्टॉल विभिन्न विभागों एवं कंपनी द्वारा लगाई गई। कृषि यंत्रों का भी किसानों का वितरण भी किया गया। अंत में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
हाथरस के तीन किसानों का मिले ट्रैक्टर
किसान दिवस के मौके पर अलीगढ़ में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाथरस के 16 किसान शामिल हुए। इस समारोह में उमेशचंद्र शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, महावीर तिवारी को ट्रैक्टर मिला। अतेंद्र पचौरी को पंपसेट, हाकिम सिंह को रोटावेटर, प्रदीप कुमार को रोटावेटर, रोटावेटर, सरला देवी को पावर स्प्रे, कल्याण सिंह को पावर स्प्रे, पूरन सिंह, सुरेश, मुकेश कुमार, जयपाल सिंह, हेमलता को मिक्सर ग्राइंडर दिए गए।